चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह ने ग्राम पंचायत कटोहड खुर्द में सिंचाई योजना का किया भूमिपूजन।
चिंतपूर्णी (मनोज डोगरा)

आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलवीर सिंह ने लगभग 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली ग्राम पंचायत कटोहड खुर्द के अंतर्गत कटोहड खुर्द में सिंचाई स्कीम का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की जन कल्याणकारी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा चिंतित रहती है और सरकारी योजनाओं के केंद्र में हमेशा गरीब जनता के कल्याण को रखा जाता है।
विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पीने के पानी की कमी को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है और काफी हद तक नियंत्रण किया जा चुका है आगामी एक-दो महीने में इस कमी को पूरा कर लिया जाएगा। तथा आने वाले लगभग 50 वर्षों तक पानी की समस्या इस क्षेत्र में नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई से महिलाओं का हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराया आधा कर दिया है। अभी हमारी बहनें तथा माताएं आधे किराए पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा कर सकती हैं।
विधायक बलवीर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लाकर गरीब लोगों को फायदा पहुंचाया है इसी उद्देश्य से गरीबी रेखा से tv करती है। हमें सभी को इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि आने वाले चंद महीनों में हमें सभी को मिलकर जन कल्याणकारी सरकार व जनता की समस्याओं को हल करने बाले व्यक्ति व सरकार का साथ देना है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, महामंत्री महेश मेहता, महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर, महामंत्री रविंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री श्याम मन्हास, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयदेव खट्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंभू गोस्वामी, कार्यालय सचिव स्पर्श शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोहर लाल, मन की बात प्रभारी एडवोकेट हरदीप जस्सल, बीडीसी अध्यक्षा सुनीता धीमान, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल असीम धीमान, ग्राम पंचायत प्रधान आशा देवी,Exn होशियार सिंह आईपीएच,SDO राकेश कुमार,JE राजेश कुमार, तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संशोयक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रुप से उपस्थित रहें।