चिकसाना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध हथियारों सहित तीन आरोपी किए गिरफ्तार

भरतपुर। चिकसाना थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों को जप्त किया है। थानाधिकारी देरावरसिंह पु०नि० ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली कि कि तीन व्यक्ति दो मोटरसाईकिलो पर यूपी बोर्डर भरतपुर-अछनेरा रोड की तरफ से आ रहे है। जिनके पास अवैध हथियार है। जिसके बाद रविवार को यूपी बार्डर भरतपुर-अछनेरा रोड के पास में पहुँचकर नाकाबन्दी कर वाहनों की चौकिंग प्रारम्भ की गई। इस दौरान दो मोटरसाईकिल जिसमें प्लसर रंग काला लाल पट्टी रजि० नं० आरजे05-आरएस-7577 व दूसरी मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डीलक्स रंग काला सिल्वर पट्टी रजि० नं० यूपी85-बीडब्ल्यू-0104 को रूकवा कर बैठे व्यक्तियो से नाम पता पूछा तो उन्होनें अपने नाम आकाश पुत्र विजय कुमार जाति जाट उम्र 22 साल निवासी जाटौली रथभान थाना चिकसाना, शिवशंकर उर्फ भंडारी पुत्र बेदराम जाति ठाकुर उम्र 26 साल निवासी पीलुआ थान फरह जिला मथुरा उत्तरप्रदेश व बेदप्रकाश उर्फ भूरा उर्फ देव पुत्र राधाचरन जाति जाट उम्र 29 साल निवासी मालगांव थाना फरह जिला मथुरा उत्तरप्रदेश होना बताया। पुलिस द्वारा उक्त तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो आकाश के कब्जे से 1 देशी पिस्टल मय खाली मैगजीन व 2 जिन्दा कारतूस, शिवशंकर उर्फ भन्डारी के कब्जे से 3 जिन्दा कारतूस व एक मोबाईल तथा वेदप्रकाश उर्फ भूरा उर्फ देब के कब्जे से 5 जिन्दा कारतूस व एक मोबाईल फोन मिला। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफतार कर कब्जे से मिली अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाईल व मोटरसाईकिलों को जब्त कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध हथियार के संबंध में गहनतापूर्वक पूछताछ की जा रही है कि आरोपी उक्त हथियार को कहां से व किस उद्देश्य से लेकर आये थे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे