चिकित्सको एवं चिकित्सा कार्मिकों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट के मामलों में अब 6 घंटे में होगी एफआईआर दर्ज
ड्यूटी के समय चिकित्सक एवं चिकित्सा कार्मिको के साथ हुए अभद्र व्यवहार एवं मारपीट के लिए संस्था प्रमुख, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए होंगे जिम्मेदार
निदेशक (जन स्वास्थ्य) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर राजस्थान ने किए आदेश जारी
भरतपुर.सरकारी चिकित्सा संस्थानों मे ड्यूटी समय मे चिकित्सक एवं चिकित्सा कार्मिकों के संग अभद्र व्यवहार एवं मारपीट किये जाने की घटनाएँ मरीज एवं मरीजों के परिजनों द्वारा आये दिन होती रहती हैं, जिससे राजकीय कार्य व्यवस्था बाधित होती है।अतः ड्यूटी के समय चिकित्सक एवं चिकित्सा कार्मिको के साथ हुए अभद्र व्यवहार एवं मारपीट के लिए संस्था प्रमुख, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए जिम्मेदार होगे एवं यह घटित घटना के 6 घण्टे के अन्दर दर्ज करवाया जाना सुनिश्चित किए जाने के आदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा जयपुर के निदेशक द्वारा जारी किए गए है।।
भरतपुर हेमंत दुबे