Riport By-महेंद्र अग्रवाल
22 नवम्बर 2022/ राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्थानीय कार्यालय रायगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर की उपस्थिति में एक दिवसीय चिकित्सा अधिकारियों की राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, मलेरिया कंसल्टेट श्री शेख निषार (एनव्हीडीसीपी) सलाहकार तथा विकासखंड स्तरीय चिकित्सा अधिकारी समस्त विकासखंड से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान मलेरिया, डेंगू,फायलेरिया का विस्तार से पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया तथा चिकित्सकीय परामर्श एवं इलाज संबंधित निदान के बारें में जानकारी दी गई एवं उनसे बचाव हेतु उपाय और जिले के जनसामान्य को जागरूक किया गया।