चिरईगांव ब्लाक परिसर का होगा कायाकल्प बैठक में हुआ सवा करोड़ का बजट पारित।
(आलोक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, वाराणसी)
क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ चौबीस लाख रुपए का बजट पारित किया गया। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह चंचल की अध्यक्षता में की गई। प्रमुख एजेंडों पर चर्चा करते हुए वीडियो चिरईगांव सरिता गुप्ता ने मनरेगा के तहत गांव में जॉब कार्ड धारकों को काम मुहैया कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि श्रमिकों को गांव में अधिक से अधिक काम दिया जाए ताकि वह उन्हें अपनी रोजी-रोटी के लिए अन्यत्र प्रदेशों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।