चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने एमबीबीएस डॉक्टर सुनील कुमार को किया सम्मानित

मुरारी कुमार पताही पूर्वी चंपारण

पताही प्रखंड क्षेत्र के बेलाहीराम पंचायत के बेलाही राम गांव निवासी राम एकबाल साह के पुत्र सुनील कुमार ने एमबीबीएस का फाइनल रिजल्ट प्राप्त किया है। जिसे चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने माला पहनाकर अंग वस्त्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और बधाई दी ।डॉक्टर सुनील कुमार ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि इसका श्रेय मेरे माता-पिता एवं सभी गुरुजनों का है। साथ ही बताया कि आगे भविष्य में समाज हीत के लिए neet पीजी की तैयारी कर एमएस बनकर समाज की सेवा करना चाहता हूं। मौके पर भाजपा नेता जिला महामंत्री पताही पश्चिमी पंचायत के मुखिया सुनील कुमार पताही थाना अध्यक्ष अनुज कुमार,डॉक्टर केबीएस ,मधुरेंद्र कुमार ,मुकेश शाह ,संतोष पाठक, अरुण कुमार सिंह, टुनटुन सिंह, अरविंद कुमार सिंह ,मनोज कुमार,सहित दर्जनों लोगों ने डॉक्टर सुनील कुमार को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!