चिल्हिया एवं तुलबुल टोला के समस्त ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई.

मुख्य अतिथि के रूप में तुलबुल पंचायत के मुखिया लीलावती देवी एवं उनके पति मुख्य समाज सेवी जयनंदन राम शामिल हुए

कन्हाचट्टी(चतरा..

चिल्हिया एवं तुलबुल टोला के ग्रामीणों के द्वारा चारागाह एवं जंगल बचाओ अभियान के तहत एक बैठक चिल्हिया स्कूल में आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में तुलबुल पंचायत मुखिया लीलावती देवी एवं उनके पति मुख्य समाज सेवी जयनंदन राम. विशिष्ट अतिथि एवं के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा कान्हा चट्टी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साहू भी शामिल हुए

इस बैठक में मुख्य रूप से किसानों के प्रति उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए चारागाह जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए खुले में खेती करने का सभी एक स्वर में निर्णय लिया एवं जंगल बचाओ अभियान के तहत सभी ग्रामीणों ने जंगल में लकड़ी ना काटने का निर्णय लिया एवं जो काटते पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी अंत में मुखिया लीलावती देवी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए समस्त ग्रामीणों को अपना अभिवादन दिया एवं लीलावती देवी ने कहा कि प्रत्येक महीने की 25 तारीख को एक बैठक हर बार बुलाई जाए जिसमें गरीब तबकों के समस्या सुनते हुए निष्पादन करने का प्रयास करूंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!