छतरपुर पाटन विधायक श्रीमती पुष्पा देवी और भाजपा नेता व पूर्व सांसद मनोज कुमार ने आज कई एक विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू झारखंड

छतरपुर पाटन विधायक श्रीमती पुष्पा देवी और भाजपा नेता व पूर्व सांसद मनोज कुमार ने आज कई एक विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
जिसमें प्रमुख है महुआरी में पुल निर्माण।
रस्सी टांड और मांडर के गोमता नाला पर पुल निर्माण।
महुअरी देवी मंदिर के चारदीवारी का निर्माण।
पूर्व सांसद मनोज कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि छतरपुर का सुदूरवर्ती क्षेत्र धीरे-धीरे विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा हैं और आने वाले समय में प्राकृतिक संपदा से भरे इन गाओं का कायाकल्प होगा।
इसके साथ ही पूर्व सांसद मनोज कुमार जी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सावधानी व सुरक्षा जरूरी है। अपना और अपने समाज का ध्यान रखें सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें।

इसके उपरांत श्रीमती पुष्पा देवी ने मांडर और उसके आसपास के गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। श्रीमती पुष्पा देवी ने कहा सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने के लिए एक दूसरे का सहयोग करना जरूरी है और इसके साथ हम सब की जिम्मेवारी है कि जो लोग मुख्यधारा में नहीं हैं जिनको सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है उनको मुख्यधारा में लाने की कोशिश करें उन को जागरूक करें उनकी मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!