पलामू : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) पलामू जिला इकाई ने छात्रवृत्ति में भारी कटौती के खिलाफ पलामू जिला कल्याण पदाधिकारी को एक प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन सोपा। ज्ञातव्य हो कि छात्रवृत्ति में अनियमितता और भारी कटौती के खिलाफ 14 जून को आइसा पलामू जिला कमिटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था।

मालूम हो कि पलामू के छात्रों ने 34376 हजार फार्म अप्लाई किया हैं। जिसमें 28796 हजार फार्म अप्रुभल हुआ है 17509 को छात्रवृत्ति मिला है 5000 हजार फार्म पेंडिग पड़ा है हर साल इसी तरह से छत्रों को छात्रवृत्ति नही मिलता जिसे गरीब छात्र शिक्षा से दूर होते जा रहें है उपरोक्त सवालों को जिला कल्याण कार्यालय से दो सप्ताह में समाधान का आश्वासन देकर प्रदर्शन को समाप्त करवाया गया था लेकिन आज तक इस मसले पर कोई ठोस समाधान नही किया। वही आइसा छात्रसंगठन से जुड़े छात्रों ने पदाधिकारी को आवेदन करते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान नही हुआ तो 12 जुलाई से आइसा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में आइसा राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ,जिला सचिव गौतम दांगी,जिलाध्यक्ष गुड्डू भुइयां,दानिश खान,धर्मेंद्र कुमार,सोनू पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।