छिमौली इलेवन ने जीता टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

बिग ब्रेकिंग

रिपोर्ट शिवविलाश शर्मा जिला संवाददाता बांदा

छिमौली इलेवन ने जीता टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

बांदा।
गोयरा मुंगली क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -2 का फाइनल मुकाबला मौदहा व छिमौली की टीम के बीच खेला गया। छिमौली ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मौदहा टीम को पराजित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता उपविजेता टीम को शील्ड एवं नगद धनराशि से सम्मानित किया।
गोयरा मुगली में आयोजित टूर्नामेंट समापन के मुख्य अतिथि राहुल भैया बगिया वाले व प्रमोद गौतम, रामू अजुबा ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद फाइनल मैच मुकाबले का फीता काट कर शुभारंभ किया। फाइनल मैच मौदहा बनाम छिमौली के मध्य खेला गया।
टांस मौदहा वरियर्स ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 155 रन बनाये। रोहित अरोड़ा 44, व सानू 56 रन का योगदान दिया।
जवाब में उतरी छितौनी इलेवन की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 2 विकेट खोकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। श्रेयांस ने 21 गेंदों में 14 छक्के लगाकर 92 रनों की शानदार पारी खेली। मुख्य अतिथि राहुल भैया ने 21000 रूपए नगद पुरस्कार दिया मैन ऑफ द मैच व मैंन आफ द सीरीज श्रेयांस को प्रदान किया।
विजेता टीम छिमौली को 35000 हजार रुपए व ट्राफी और उपविजेता रही मौदहा वरियर्स टीम को 15000 रुपए व ट्राफी देकर सम्मानित किया है। टूर्नामेंट में अंपायरिंग खुदरत, शब्बीर ने किया है।
कॉमेंटेटर समीर खान, राकेश, स्कोरिंग सद्दाम ने बखूबी निभाई है। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद गौतम, रामू अजुबा, विश्वनाथ, गौतम, मनोज सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।
समापन कार्यक्रम का संचालन शेरा खान ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!