4 अगस्त धौलपुर
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर
जगन संकल्प इनोवेशन फाउंडेशन और यूनिपैड्स इंडिया ने पूरा किया मासिक धर्म स्वच्छता परियोजना का पहला चरण…..

धौलपुर: जगन संकल्प इनोवेशन फाउंडेशन के निदेशक दुष्यंत अशोक शर्मा और मालविका मुद्गल ने यूनिपैड्स इंडिया की संस्थापक गीता सोलंकी के साथ मिलकर धौलपुर जिले में महिलाओं के साथ समाज सेवा का कार्य किया है।
इस परियोजना के तहत धौलपुर जिले के लुहारी, गुन्ना का पुरा, मुडिक (बसेड़ी), बरखेड़ा, रामगढ़ा में कुल 5 स्कूलों को कवर किया गया। यह पहला चरण था। जगन फाउंडेशन इस काम को स्कूलों, कॉलेजों और गांवों तक ले जाएगी और महिलाओं के लिए कार्य करेगी।
किशोरावस्था की काउंसलिंग और पुन: उपयोग किए जाने वाले सैनिटरी पैड्स का वितरण किया गया। गीता सोलंकी ने अपनी टीम के साथ स्वयं काउंसलिंग की, जिसे मालविका मुद्गल ने अन्य स्कूलों में आगे बढ़ाया।
ये पैड्स एक साल तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं और पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं।