जदयू नगर अध्यक्ष ने थामा लोजपा(रामविलास) का दामन ।

आज दिनांक 06-01-2022 को लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) का मिलन समारोह आयोजित हुआ,जिसकी अध्यक्षता बक्सर लोजपा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी डुमराँव विधानसभा अखिलेश कुमार सिंह ने किया इस मिलन समारोह के मुख्य अतिथि लोजपा(रामविलास)बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष सह लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता श्री अशरफ अंसारी जी उपस्थित रहे।इस मिलन समारोह में बक्सर जिला के जदयू नेता सह बक्सर जदयू युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय अपने जदयू के दर्जनों समर्थक साथियों के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी जी व पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के समक्ष लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की।मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी व जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जदयू में कार्यकर्ताओं की तरजीह नही मिलने के कारण जदयू के लोग माननीय चिराग पासवान जी मे अपनी आस्था व्यक्त करते हुए लोजपा(रामविलास)की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।बिहारबकी जनता अब माननीय चिराग पासवान जी को अब बिहार के मुख्यमंत्री के तौर देखना चाहती है।

इस मिलन समारोह में कोविड गाइड लाइन का पालन किया गया।मिलन समारोह के अवसर पर नसीम अंसारी जी, ठाकुर भानू शंकर सिंह, संजय कुमार पासवान,विमलेश राय उर्फ टुनटुन जी, नौशाद आलम, मनोज कुमार सिंह, राहुल चौबे ,विजय प्रताप ओझा ,गोलू पांडे, संजीव राय राजीव रंजन पासवान ,शिवम सिंह,कुमार सानू, सुनील पासवान,सोममप्रकाश पासवान ,विकास कुमारभगत,मुकेश पासवान ,रवि शंकर प्रसाद, गुडू मिश्रा, चंदन कुमार राय, दीपक कुमार, मनोज पासवान आदि उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर भानू शंकर सिंह ने दी।
आपका:-
अखिलेश कुमार सिंह जिला अध्यक्ष बक्सर लोजपा(रामविलास)

बक्सर ब्यूरो चीफ:- राकेश पाण्डेय

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!