चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने अपने जन्मदिन पर लगाए 150 पौधे
जन्मदिन पर लिया पौधों का तोहफा

बरपाली//जनपद पंचायत करतला के जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में उपाध्यक्ष मनोज झा द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें सर्वप्रथम बिहार दरभंगा से हेमंत कुमार झा एवं अपनी माता श्री के साथ निज निवास में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया, इसके पश्चात ग्राम गाड़ापाली में भी वृक्षारोपण किया गया तथा शासकीय माध्यमिक शाला पठियापाली में भी वृक्षारोपण किया गया, इसके पश्चात शासकीय उद्यान पटिया पाली मैं वृक्षारोपण किया गया उद्यान में आयोजित मनोज झा के जन्मदिन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में झा ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें अपने जन्मदिन पर किसी प्रकार का तोहफा नहीं चाहिए अगर आपको तोफा देना जरूरी है तोहफे के तौर पर उन्हें एक वृक्ष प्रदान करें यही उनका तोहफा है, उन्होंने लोगों को उदाहरण देते हुए कहा कि अपने बच्चे के भविष्य को लेकर पैसों, घर संसाधन की आप व्यवस्था कर रहे हैं लेकिन आपका बच्चा बिना पैसा बिना घर बीमा संसाधन के सालो जिदा रह सकता है लेकिन शुद्ध हवा एवं शुद्ध जल की व्यवस्था नहीं रहने पर एक दिन भी जिंदा नहीं रह पायेगा पा इसीलिए आज मेरे द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि मेरे द्वारा 1000 पेंड़ लगाया जाएगा उन्होंने जनता से भी आग्रह किया की आप निश्चित तौर पर इस कार्य में उनका सहयोग जनता प्रदान देवे लोगों का साथ मिला तो निश्चित तौर पर 1000 से 5000 तक पेड़ हम लगाएंगे
मनोज झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इसी कारण उनके द्वारा निवेदन किया गया था कि मुझे गिफ्ट के रूप में किसी प्रकार की चीज नहीं चाहिए उन्होंने सभी लोगों से गिफ्ट में यह चीज मांगी की प्रत्येक आदमी कम से कम पांच पेड़ अवश्य लगाये तथा उसकी देखरेख सुरक्षा का भी ध्यान रखें जगह-जगह आज पेड़ काटे जा रहे हैं जिस कारण वायु प्रदूषित होती जा रही है यही सोच को लेकर आज उनके द्वारा यह वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है, झा के उद्बोधन के पश्चात सभी लोगों ने संकल्प लिया कि उनके द्वारा वृक्षारोपण महाभियान चलाया जाएगा एवं वृक्षों को उचित स्थान पर लगाकर उनका देखरेख किया जाएगा, डिप्टी रेंजर श्री शुक्ला एवं उद्यान विभाग से श्री देवांगन ने उद्बोधन मे कहा झा के इस संकल्प के लिए हम सतत उनके साथ खड़े हुए हैं और निश्चित रूप से यह संकल्प करतला ब्लॉक में पूर्ण होकर रहेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, जनपद पंचायत के समस्त सभापति, रीना सिदार लक्ष्मीन कँवर श्याम बाई नीता यादव, सुषमा राजवाड़े, सूरज नंदे, एवं सदस्य निरुपमा पाटले कृष्णो महाजन, नीला राठिया जगदीश बाई देवी बाई, फिरत पप्पू राठौर, विश्राम सिंह, रामेश्वर सिंह दुलार सिंह घनश्याम सिंह, जनपद पंचायत सीईओ वैभव कौशिक,एवं जनपद के समस्त, स्टाफ एवं विभाग से आए हुए अधिकारी, कर्मचारी, एवं सरपंच सचिव रोजगार सहायक एवं समस्त जनपद क्षेत्र से आए हुए मतदाता भारी संख्या में उपस्थित रहे।