लोकेशन जनपद बस्ती
Report by – सुरेन्द्र श्रीवास्तव R9BHARAT Basti
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा जनपद बस्ती का कार्यभार ग्रहण करते ही थाना सोनहा व थाना वाल्टरगंज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण –
आज दिनांक 14.03.2023 को नवागत पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा जनपद बस्ती का कार्यभार ग्रहण किया गया तथा आते ही थाना सोनहा व थाना वाल्टरगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय आदि का भ्रमण किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा हाल में हुए घटनाओं के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस अधीकारी/कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्यआरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहे क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करें।