जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 41 प्रकरण में से 10 का मौके पर ही निस्तारण

REPORT BY-राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा

राजाखेड़ा में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित
धौलपुर, 8 दिसंबर। माह के द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई का आयोजन राजीव गांधी सेवा केन्द्र राजाखेड़ा में किया गया, जन सुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्बंधित विभाग लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें। जनसुनवाई के दौरान 41 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान आपसी परिवारी मामलें में भूमि संबंधी प्रकरण में परिवार के सदस्यों में सहमति बनने पर राजीनामा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद के वितरण के समय ग्राम सचिव, कृषि सुपरवाईजर द्वारा निगरानी रखे जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस परिवहन विभाग खाद के लिए परिवहन कर रहे वाहनों की गहनता से जॉच किया जाना सुनिश्चित करें। ब्लॉक में कृषकों को यूरिया खाद समय पर उपलब्ध कराया जाये एवं उपनिदेशक कृषि विस्तार द्वारा खाद की आने वाली रैक की सूचना प्रशासन को आवश्यक रूप से दिया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने पीएचईडी से संबंधित मामलों के बारे में जानकारी ली एवं अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों पर त्वरित रूप से कार्यवाही करें। परिवादी रामनरेश, वीरी सिंह के पशुआपुरा में झूलते विद्युत तारों को दुरूस्त करवाने के प्रार्थना पत्रा पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दो दिवस में विद्युत तारों को दुरूस्त किया जाये। कृषि के लिए बिजली आपूर्ति समय पर की जाये एवं घरेलू कनेक्शन के लिए 5 केवी ट्रांसफार्मर की मांग पर बिजली बिल की बकाया राशि जमा कराने के उपरांत ट्रांसफॉर्मर लगाना सुनिश्चित करें। परिवादी मुकेश द्वारा हनुमानजी बगीची पार्क में साफ सफाई एवं जिम के उपकरण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिम उपकरणों के लिए उन्होंने उपखण्ड अधिकारी राजाखेड़ा को जॉच करने एवं शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत साफ सफाई कराने एवं ट्रैकिंग पाथ को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। परिवादी महेश, राजेन्द्र, अशोक ग्राम मिठावली राजकुमार, प्रियंका, सोबरन सिंह के परिवादों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागर गांव के आमजन द्वारा रास्ते के लिए दिए गए परिवाद पर विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सिवायचक जमीन पर नाले का मौका मुआयना कर ग्रेविल सड़क निर्माण के लिए मनरेगा के तहत प्रस्ताव तैयार कर भ्जिवाना सुनिश्चित करें। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत परिवादी को लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए एवं विधवा महिला के परिवाद पर उसे विधवा पेंशन योजना में त्वरित रूप से पंजीकृत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा की सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए मुख्य्मंत्राी महोदय द्वारा जन कल्याणकारी योजना के रूप में मुख्यमंत्राी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई। मुख्यमंत्राी की मंशा के अनुरूप इस लोक कल्याण कारी योजना को और अधिक प्रभावी बनाने व अब तक वंचित रह गए जिले के प्रत्येक परिवार को जोड़ने के लिए सभी प्रेरित करें। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शीशराम यादव, उपखण्ड अधिकरी देवी सिंह विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंघल राज्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!