जनसुनवाई को पहुंची नायब तहसीलदार की गाडी रास्ते में जमा कीचड़ में फंसी
ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया नायब तहसीलदार दीपा यादव की गाड़ी को
नदबई .ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों के दावों की पोल उस समय खुलकर सामने आ गई जब पहली बरसात में ही नदबई ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित जनसुनवाई को पहुंचे अधिकारियों को रास्ते में जमा गंदे पानी व कीचड़ की परेशानी का सामना करना पडा। गुरुवार को खेडीदेवीसिंह में जनसुनवाई को पहुंची नायब तहसीलदार दीपा यादव की गाडी रास्ते में जमा कीचड़ में फंस गई।ग्रामीणों के सहयोग से नायब तहसीलदार की गाडी को निकाला गया। लेकिन, इससे पहले नायब तहसीलदार ने पैदल ही राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर पहुंच जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया, प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय की गई जनसुनवाई में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अलग-अलग अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। जनसुनवाई में अलग-अलग समस्याओं के 70 प्रकरण दर्ज हुए।।
नदबई से हेमंत दुबे