जन सेवा कल्याण रेहरा बाजार द्वारा बालाजी का विशाल भंडारा किया गया!

रेहरा बाजार – बलरामपुर
R9bharat नन्दलाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

जन सेवा कल्याण रेहरा बाजार द्वारा बालाजी का विशाल भंडारा किया गया! इसके आयोजक अजय गुप्ता, अध्यक्ष दुर्गेश
गुप्ता, कोषाध्यक्ष छोटू वर्मा व राजा गुप्ता, हरीश चतुर्वेदी व अन्य कार्यकर्ता गण ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता दी! विशाल जनमानस नेआकर इस विशाल भंडारे को सफल बनाया वह भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर बालाजी के दरबार में अपनी अर्जी लगाई! भंडारे का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा!भंडरा सकुशल हो कोई बाधा उत्पन्न ना हो इस पर पुलिस प्रशासन ने भी काफी इंतजाम कर रखा था! पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे, आए हुए भक्तों को कोई असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया! आयोजक अजय गुप्ता ने आए हुए सभी भक्त गण एवं मां बहनों का आभार व्यक्त किया और उन्हें निवेदन किया कि बालाजी के दरबार में अपनी अर्जी लगाएं और प्रसाद ग्रहण कर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करें! लवकुश यादव,पिंटू व अन्य कार्यकर्ताओं नेआए हुए भक्तों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया!—————– विज्ञापन एवं समाचार के लिए संपर्क करें 9918951188

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!