जमगांव में मितानिनों का साल श्रीफल से हुवा सम्मान.

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

 

#जमगांव में मितानिनों का साल श्रीफल से हुवा सम्मान…

 

रायगढ़ : जिले केपूर्वांचक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जामगांव में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह कार्यक्रम में शनिवार, 23 नवंबर को ग्राम की सभी मितानिनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती गीतांजलि गुप्ता,सचिव लोकनाथ जेना, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता श्रीमती चंद्रकांति गुप्ता,मितानिन बिजली श्रीवास, हरिप्रिया गुप्ता, कल्पना यादव एवं समस्त वार्डों के पंचों द्वारा मितानिनों को साल , श्रीफल व पुष्प भेंट कर उनका सम्मान किया गया और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया। जिससे वे उत्साहित और गर्वित नजर आईं।

ग्राम पंचायत की सरपंच गीतांजलि गुप्ता ने अपने उद्बोधन ने कहा- स्वास्थ्य विभाग की महत्व पूर्ण कड़ी हमारी मितानिन बहनें हैं। जिनके सहयोग से स्वास्थ सेवा घर-घर पहुंच पाना संभव हो रहा है। मितानिनों के स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाते हुए गांव सभी समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सहायता प्रदान करते हैं जिसके चलते उनका योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!