भरतपुर 22 अगस्त
जहाज के कारिस देव बाबा के लक्खी मेले के उद्घाटन समारोह में पहुंचे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम

भरतपुर। वैर विधानसभा के गांव जहाज स्थित कारिस देव बाबा मंदिर पर आयोजित होने वाले लख्खी मेले का उद्घाटन गुरुवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम व विधायक बहादुर सिंह कोली द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री का
भुसावर उपखंड और भरतपुर जिले की सीमा कमालपुरा से लेकर जहाज गांव तक दर्जनों जगह भव्य स्वागत किया गया। भुसावर में पोस्ट ऑफिस के सामने नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरज पांडे एवं नगर पालिका अध्यक्ष पति प्रकाश चंद जाटव, भानु लवानिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जहां दर्जनों लोगों ने उन्हें माला, साफा पहनाते हुए प्रतीक चिह्न देकर अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया। वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भारत बंद को लेकर कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। भारत सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंथन किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कारिस देव बाबा मेले को लेकर कहा कि ऐसे मेले हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है और इससे भाईचारा बढ़ता है। इस दौरान उनके साथ वैर विधानसभा विधायक बहादुर सिंह कोली सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मंत्री जवाहर सिंह बेढम का पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, शैलेश पांडे, प्रताप गुर्जर सहित दर्जनों लोगों द्वारा स्वागत किया गया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे