छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत
जामगांव सरकारी शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीण
रायगढ़ – रायगढ़ पूर्वांचल महिलासमिति अध्यक्षों और क्षेत्रवासियों ने पूर्वसैनिक रवि प्रकाश गुप्ता के साथ जामगांव सरकारी शराब की दुकान के विरोध मे रायगढ़ जिला कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

जामगांव, मनुवापाली और MSP प्लांट के मुख्य मार्ग में स्थित सरकारी शराब की दुकान को बंद/स्थानांतरण करने के लिए पूर्वांचल क्षेत्रवासियों पूर्व सैनिक रवि प्रकाश गुप्ता, श्री बोधराम किसान, रतन कन्हैर, सत्यम पंडा के साथ जामगांव, कोईलंगा, कुकुर्दा, मनुवापाली, कोलाईबहाल के महिला समूह अध्यक्ष सुश्री पुष्पा भोई, सु श्री उतरा गुप्ता, सुश्री विनीता गुप्ता, श्रीमती सुकांति निषाद, श्रीमती जय कुमारी राणा ने जिला कलेक्टर रायगढ़ और आबकारी अधिकारी को सौपां ज्ञापन साथ ही 15 दिन के भीतर सरकारी शराब की दुकान को मुख्य मार्ग से हटाने की मांग रखी साथ ही चेतावनी दी की शराब की दुकान को हटाया नही जाता है तो पूर्वांचल की महिला समूह मिलकर धरना देने के लिए बाध्य हो जाएंगी।