जिला कलेक्टर भरतपुर द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत क्षेत्र में जगह-जगह किया पौधारोपण

भरतपुर 24 जुलाई

जिला कलेक्टर भरतपुर द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत क्षेत्र में जगह-जगह किया पौधारोपण

 

भरतपुर.एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत भरतपुर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के नेतृत्व में बुधवार को उद्यान विभाग द्वारा 350 से अधिक फलदार पौधे लगाकर किसानों को पौधारोपण के लिये प्रेरित किया गया। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए मंगलवार को भी पूर्व जिला कलेक्टर महोदय द्वारा नदबई उपखण्ड में भी उद्यान विभाग द्वारा ग्राम पंचायत खांगरी के गांव मिल्कपुर में बेर के 350 पौधों का पौध लगाकर एक पेड मॉ के नाम अभियान कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने कहा कि भरतपुर जिले में बागवानी के विकास की प्रबल संभावनाऐं हैं। सरकार द्वारा एग्रो पार्क की घोषणा बजट में की गई है जिससे भुसावर क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने एवं आधुनिक सिंचाई पद्वति अपनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर उपनिदेशक जनकराज सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के सभी अधिकारीगण एवं बडी संख्या में किसान उपस्थित रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!