भरतपुर नदबई 19 अप्रैल
जिला चिकित्सालय नदबई का उपखंड अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
मरीज तथा उनके परिजनों को पेयजल एवं छाया की उपलब्धता सहित दवाइयों का स्टॉक, लैब एवं मरीजों के लिए कूलर तथा पंखों की कीगई जांच

नदबई. उपखंड अधिकारी नदबई गंगाधर मीणा द्वारा आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया, वक्त निरीक्षण उपखंड अधिकारी द्वारा मरीज तथा उनके परिजनों को पेयजल एवम् छाया की उपलब्धता, दवाइयों का स्टॉक, लैब, मरीजों हेतु कूलर तथा पंखे की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी द्वारा चिकित्सा अधिकारी को गर्मी एवम् मौसमी बीमारियों के उपचार हेतु दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने आउटडोर के आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पेयजल तथा छाया की व्यवस्था करने, बंद पंखों को चालू कराने व ड्रेस कोड में स्टाफ की उपस्थिति के निर्देश दिए गए…!!
नदबई से हेमंत दुबे