जिला चिकित्सालय में मास्क ना पहनने वालों पर जुर्माने का प्रावधान

जिला चिकित्सालय में मास्क ना पहनने वालों पर जुर्माने का प्रावधान

R9 भारत के साथ रामेशवर लक्षणे की रिपोट बैतूल से

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि कोविड-19 की तीसरी लहर तथा संभावित ओमीक्रोन वायरस के खतरे से बचाव एवं प्रबंधन के मद्देनजर जिला चिकित्सालय बैतूल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति, मरीज, उनके परिजन एवं अन्य को मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया है। बैतूल जिले में बीना मास्क के प्रवेश किया जा रहा है परिसर में मास्क न लगाकर आने वालों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। जो लोग बिना मास्क लगाए जिला चिकित्सालय परिसर में प्रवेश करते हैं, पर प्रबंधन द्वारा 200 रुपए जुर्माने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। आमजन से अपील है कि कृपया मास्क लगाकर ही जिला चिकित्सालय परिसर में प्रवेश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!