जिला न्यायाधीश रीटा तेजपाल की अध्यक्षता में हुआ पीडित प्रतिकर स्कीम व विधिक सहायता की मीटिंग का आयोजन

जिला न्यायाधीश रीटा तेजपाल की अध्यक्षता में हुआ पीडित प्रतिकर स्कीम व विधिक सहायता की मीटिंग का आयोजन

 

आज दिनांक 06.06.2022 को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर रीटा तेजपाल की अध्यक्षता में उनके अवकाशागार में पीडित प्रतिकर स्कीम-2011 एवं विधिक सहायता के सम्बन्ध में मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग में कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से पीड़ित प्रतिकर स्कीम के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में पीड़ित प्रतिकर के 10 प्रार्थना पत्र रखे गये जिनमें कमेटी द्वारा विचार-विमर्श कर 08 आवेदनों में 20,65,000/- (बीस लाख पैंसठ हजार रुपये) दिये जाने की अनुशंषा की गई। धौलपुर न्यायक्षेत्र के विभिन्न न्यायालयों एवं जेल से प्राप्त विचाराधीन बंदियों के विधिक सहायता के प्रार्थना पत्रों में नियमानुसार निःशुल्क पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने की अनुशंषा की गई।
मीटिंग में अध्यक्ष श्रीमती तेजपाल के अलावा सदस्यगण श्री जमीर हुसैन न्यायाधीश मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण, श्रीमती सुनीता मीणा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चेतन चौहान मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सावित्री आनंद निर्भीक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बच्चन सिंह मीणा जिला पुलिस उपाधीक्षक, देवेन्द्र कुलश्रेष्ठ अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ, सुजीत लहचौरिया राजकीय अधिवक्ता धौलपुर उपस्थित रहे।

रिपोर्टर रमाकांत शर्मा R 9 भारत न्यूज़ चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!