जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र के नाम निर्देशन की प्रक्रिया 14 जून से होगी शुरू.. डॉ. अमित यादव

जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र के नाम निर्देशन की प्रक्रिया 14 जून से होगी शुरू.. डॉ. अमित यादव

भरतपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर जिला परिषद भरतपुर के जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन क्षेत्रों हेतु रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 08 के नाम निर्देशन की प्रक्रिया 14 जून से प्रारम्भ होगी। उन्होंने जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर नीरज कुमार मीना को जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 08 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र कमरा नम्बर 47 जिला कलक्टर कोर्ट, कलेक्ट्रेट परिसर में 14 से 20 जून तक प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!