‘’Operation Flush Out” के तहत स्मैक के विरूद्व करौली पुलिस की 68 वीं कार्यवाहीः-
अन्तराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 10 लाख रूपये का अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम स्मैक बरामदः-
जिला स्पेशल टीम व थाना सदर करौली सयुक्त की कार्यवाही:-
जिला पुलिस ने नशे के सौदागरां पर कसा शिकंजाः-
मुख्य तस्कर गिरफ्तारः-

जिला पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही से स्मैक तस्करों में मचा हडकम्प-
पुलिस अधीक्षक करौली श् शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘’Operation Flush Out” के तहत जिला स्पेशल टीम करौली व थानाधिकारी सदर करौली ओमेन्द्रसिंह उप निरीक्षक मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी देवीसिंह पुत्र जगन्नाथ जाति तंवर (लोधा) उम्र 28 साल निवासी खेरिया थाना रटलाई जिला झालावाडा को कुल 100 ग्राम स्मैक अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।