जिला प्रभारी सचिव,जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक ने किया गंभीर नदी के बहाव क्षेत्र का निरीक्षण
भरतपुर. क्षेत्र में लगातार रूप से जारी भारी बरसात के कारण जलभराव के साथ ही पानी की आवक को देखते हुए,सोमवार को शासन सचिव सहकारिता एवं जिला प्रभारी सचिव सुचि त्यागी, जिला कलक्टर डॉ अमित यादव, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त कलक्टर शहर श्वेता यादव ने सेवला हैड, समोगर पुल एवं गम्भीर नदी के बहाव क्षेत्र का मौके पर निरीक्षण किया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे