चंदौली : जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के छह ब्लाकों नौगढ़, सदर, बरहनी, चहनियां, धानापुर व सकलडीहा में 273 जोड़ों की शादी कराई गई।
शहनाई की गूंज से पूरा वातावरण मांगलिक हो गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह के साथ अन्य अधिकारियों ने नव युगल जोड़ों को वैवाहिक संबंध की बधाई दी गई।