जिला लातेहार के खेल स्टेडियम परिसर में जिला नियोजन कार्यालय लातेहार के द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट
लातेहार ……….

जिला लातेहार के खेल स्टेडियम परिसर में जिला नियोजन कार्यालय लातेहार के द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।


…………………………..
जिला नियोजन कार्यालय ,
लातेहार के द्वारा “रोजगार आपके द्वार”के तहत जिला खेल स्टेडियम परिषद, लातेहार में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय नियोजकों के साथ जिले के बाहर से भी नियोजकों ने विभिन्न प्रकार के रिक्तियों के साथ भाग लिया।
उक्त मेला का विविधतरूप से शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार के द्वारा किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह आए हुए सभी युवक/युवतियां अपने इच्छा एवं योग्यताओं के अनुसार रोजगार पा सकते हैं तथा उन्होंने निजी नियोजकों को ज्यादा से ज्यादा रिक्तियों पर नियोजन देने हेतु आग्रह किया ।
श्री कुमार के द्वारा निजी नियोजकों के साथ-साथ अभ्यर्थियों को भी रोजगार मेला का लाभ एवं उद्देश्य के साथ जिला नियोजनालय के द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क लाइब्रेरी एवं कैरियर ,गाइडेंस पर भी प्रकाश डाला गया ।
साथ ही उन्होंने निजी नियोजकों को झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र के स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 पर भी प्रकाश डाला एवं निजी नियम को को उनके प्रावधानों की अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया।
जिला नियोजन पदाधिकारी लातेहार में ने मेले में आए हुए सभी अभ्यर्थियों को सभी रिक्तियों पर ज्यादा से ज्यादा चयन होने हेतु शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन को अंत किया ।
इस रोजगार मेले
में 14 निजी नियोजकों ने भाग लिया ।
सभी निजी नियोजकों के प्रतिनिधि के द्वारा भी अपने संस्थान के बारे में विस्तृत रूप से आवेदकों को बताया गया रोजगार मेला में लगभग 250 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमें 77 अभ्यर्थी का चयन किया गया था 48 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए भविष्य में भी रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप का आयोजन जिला नियोजनालय लातेहार के द्वारा निरंतर किया जाएगा इस रोजगार मेले में जिला नियोजन लातेहार के सभी कर्मी उपस्थित थे।
लातेहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!