जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

 

WhatsApp Unknown 2023-10-11 at 4.13.11 PM

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 11 अक्टूबर, 2023 जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर आरा के तत्वाधान में आज दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के सम्मान एवं उन्हें प्रोत्साहन देने हेतु राजकीयकृत +2 विद्यालय, पीरो में विधिक जागरूकता कार्यक्रम सह प्रतियोगिता कार्यक्रम रखा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार ने बताया कि इस जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को विभिन्न क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित करना है। आगे सचिव ने बताया कि विद्यालय से शिक्षा, खेल, नृत्य, संगीत, दौड़ एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बालिकाओं की सूची की मांग की गई थी जिसके आधार पर कार्यालय से उन्हें मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह शिक्षक ऋषिकेश सिंह, पैनल अधिवक्ता श्यामानंद पांडे, पारा विधिक स्वयंसेवक, शशि भूषण शर्मा, निर्भय कुमार, अधिवक्ता, अरुण कुमार राय के साथ विद्यालय की बालिकाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!