जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय परिसर, भोजपुर, आरा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय परिसर, भोजपुर, आरा।

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 27 सितंबर, 2024

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर विश्व पर्यटन दिवस दिनांक 27 सितंबर, 2024 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन बाबू वीर कुंवर सिंह के किला में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के योजना से होने वाले लाभ से अवगत कराने एवं आमजन, कमजोर एवं पिछड़े तथा जरूरतमंद लोगों को विधिक रुप से जागरूक करते हुए हैंड बिल का वितरण किया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव द्वारा बताया गया कि भोजपुर जिले में जगदीशपुर अनुमंडल में स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के किला एवं वहां स्थित संग्रहालय को देखने लोग देश के कोने कोने से आते हैं और यह भोजपुर वासियों के लिए पर्यटन की दृष्टि से काफी अच्छा है। बाबू वीर कुंवर सिंह द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को हमें भूलना नहीं चाहिए। आगे उन्होंने बताया कि इसके लिए कार्यालय से एक पैनल अधिवक्ता कृष्ण गोपाल मिश्रा के साथ पारा विधिक स्वयंसेवक प्रत्यूष कुमार एवं मनोज कुमार ओझा की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!