ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो चीफ साहिल की रिपोर्टMN,7999509427
जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा
समाचार
जिले में अभी तक 377 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
छिन्दवाड़ा/ 10 जुलाई 2022/ जिले में अभी तक 377 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 310.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 10 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 48.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती स्मृति खंडेलवाल ने बताया कि 10 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिन्दवाड़ा में 12.6, मोहखेड़ में 106.4, तामिया में 18, अमरवाड़ा में 62, चौरई में 32.4, हर्रई में 65.2, सौंसर में 221, पांढुर्णा में 34.2, बिछुआ में 25.2, परासिया में 12.1, जुन्नारदेव में 10.8, चांद में 15.4 और उमरेठ में 10.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 416.5, मोहखेड़ में 449.8, तामिया में 451, अमरवाड़ा में 322.4, चौरई में 198, हर्रई में 482, सौंसर में 676.6, पांढुर्णा में 361.4, बिछुआ में 283.8, परासिया में 324.4, जुन्नारदेव में 357.2, चांद में 281.6 और उमरेठ में 293.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।