उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर इकाई ने जीएसटी कमिश्नर मिर्जापुर संभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन करके सौंपा ज्ञापन।
मिर्ज़ापुर। जीएसटी विभाग द्वारा लगातार आवश्यक वस्तु पर कर की दरें बढ़ाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन सँयुक्त आयुक्त जीएसटी (कार्यपालक) मिर्जापुर संभाग को सौंपा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/ नगर अध्यक्ष दीपचंद जैन ने कहा कि आम जनता के इस्तेमाल में आने वाले फुटवेयर पर जीएसटी की दरें 5% से बढ़ाकर 12% कर दी गई हैं इसके साथ ही पैकिंग के लिए तैयार किए जाने वाले बॉक्स पर भी जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18% कर दी गई है। जो कि सीधे-सीधे आम लोगों पर और व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ है। केंद्र सरकार ने वायदा किया था कि जीएसटी का पर्याप्त कलेक्शन होने के बाद दरों में वृद्धि नहीं की जाएगी परंतु सरकार वादे से मुकर कर लगातार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है सरकार को व्यापारियों के और आम जनता के हितों का ख्याल रखते हुए इस फैसले को वापस लेना चाहिए।
जिला अध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि कपड़े रेडीमेड में होजरी पर 5% जीएसटी की दरें बढ़ाकर 12% करने का प्रावधान महंगाई को बढ़ाने वाला कदम है। कहा कि केंद्र सरकार को अविलंब जीएसटी की बढ़ी हुई दरों को वापस लेना होगा। नहीं तो व्यापारी सड़क पर उतर कर व्यापक विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। कहा अधिक प्रकार की जीएसटी की दरें भ्रष्टाचार व कर चोरी को बढ़ावा देंगी। इसलिए यह फैसला व्यापारी विरोधी है।बताया कि जीएसटी की बढ़ी हुई दरें जब तक वापस नहीं होगी तब तक संगठन का आंदोलन चालू रहेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से युवा जिलाअध्यक्ष आयुष सिंह , अनुज दुबे,मनोज जैन ,आनंद अग्रवाल, कपिल मौर्य, अनुज उमर, मुकेश यादव, अंकित सिंह, राहुल अग्रवाल, गोलू तिवारी,अमित शर्मा, जग्गा मौर्य,शीलवंत,विक्रमा मौर्य, उमाशंकर केसरवानी, शंकर लाल सोनी, कृष्ण प्रकाश मौर्य,अरविंद सिंह,अंकुर वर्मा,अतुल कुशवाहा,संतोष उमर,कमलेश सोनी,सद्दाम हुसैन, आशुतोष कसेरा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।