खातोली क्षेत्र में इन दिनों बरसात की शुरुआत के साथ ही विद्युत तंत्र की पोल खुलती नजर आ रही है जिसके चलते कस्बे में अधिकांश समय विद्युत आपूर्ति ठप रहती है।
विद्युत विभाग द्वारा गत मई और जून माह में विद्युत लाइनों के रखरखाव पर बिजली कटौती की गई किंतु उसके बावजूद अब जब की मौसम की आंधी बरसात होती है तो दिन और रात में विद्युत आपूर्ति कई घंटों के लिए ठप रहती हैं जिससे ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति के साथ पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है कस्बे की विद्युत लाइन मैं कई तरह के जुगाड़ कर रखें जिससे लाइन मैं कभी भी फाल्ट आ जाता है जिसको लेकर ट्रिपिंग समस्या भी बनी हुई है और फाल्ट को निकालने के लिए कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है जब इस बारे में विद्युत कर्मचारियों से बात की जाती है तो ना तो विद्युत कर्मचारी फोन उठाते हैं और ना ही कुछ बताने को तैयार होते हैं यदि रात के समय में बिजली के तार टूट जाते हैं तो बिजली कर्मचारियों से मोबाइल द्वारा संपर्क करने पर किसी भी विद्युत कर्मचारी से संपर्क नहीं हो पाता है बिजली कर्मचारियों के फोन आते हैं स्विच ऑफ।
बिजली कर्मचारी एवं एफ आर टी टीम से परेशान होकर आज ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत शिविर में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को लिखित शिकायत दी गई जिस पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता द्वारा जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।