जुम्मे की नमाज़ पर बलिया में चप्पे-चप्पे पर पुलिस
बलिया। पिछले हफ्ते शुक्रवार को कानपुर में हुई हिंसा के बाद बलिया पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। इस बार शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज पर पुलिस की निगरानी शुरू हो गई है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए रसड़ा पुलिस अलर्ट मोड़ में है। शहर के सभी मस्जिदों पर पुलिस के जवान तैनात हैं। इस दौरान सीओ रसड़ा शिव नारायण वैस , रसड़ा कोतवाल राकेश कुमार सिंह , सिटी इंचार्ज रविंद्र पटेल शांति व्यवस्था को लेकर लोगों से अपील करते हुए दिखे।
कानपुर में पिछले शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। इसी दौरान जुमे की नमाज अता करने के बाद ही शहर में हिंसा भड़क गई थी। तभी से पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया था। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नई सड़क और यतीमखाना समेत काफी इलाकों में हिंसा भड़क गई।
बलिया से रवि आर्य की रिपोर्ट, R 9 भारत