*रामदान फतेहगढ
9610531664
माता बालक की प्रथम गुरु – प्रमिला शर्मा*
जैसलमेर- शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक जैसलमेर में मातृ सम्मेलन एवं माता पूजन का आयोजन किया गया
माध्यमिक भाग के प्रधानाचार्य बीरमाराम ने बताया कि अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया बालिका प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमती आरती मिश्रा ने अतिथियों का परिचय करवाया तथा स्मारिका और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया । मुख्य वक्ता प्रमिला शर्मा ( बालिका शिक्षा अखिल भारतीय सह संयोजिका) मुख्य अतिथि श्रीमती चंपा सोलंकी (वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक) अध्यक्ष पद पर श्रीमती ईश्वरी भाटिया एवं गायत्री परिवार से मनीषा छंगानी कार्यक्रम में मंचाचिन अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे ।
मुख्य वक्ता प्रमिला शर्मा ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए एक सुसंस्कृत समाज का निर्माण करने में नारी की भूमिका का वर्णन किया। मां अपने बच्चों की परवरिश मे पूरा ध्यान रखे तो बालक बालिका प्रत्येक क्षेत्र मे उन्नति कर सकता है अतः बालक की प्रथम गुरु होने के नाते मां की भूमिका अहम है । उन्होंने बताया कि नारी में नारीत्व का गौरव होना चाहिए , मातृत्व के भाव भरे होने चाहिए । बालक को भाषा , बड़ों का आदर सम्मान करना, संस्कार यह सभी अपने माता से ही विरासत में मिलते हैं उन्होंने यह भी बताया कि जिस प्रकार एक कोमल रस्सी भी पत्थर पर अपने निशान छोड़ सकती है उसी प्रकार नारी भी समाज में परिवर्तन का सूचक रही हैं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता व जिला समिति सदस्या मनीषा छंगानी ने बताया की माता की एक आंख से डांट और दूसरी आंख से प्रेम में संतुलन बनाए रखते हुए बच्चे के सर्वांगीण विकास में माता का सबसे बड़ा सहयोग है । प्रारम्भ मे मातृ पूजन के लिए नन्हे-मुन्ने भैया बहनों ने दीप मंत्र के साथ अपनी माताओं को तिलक लगाकर ,रक्षा सूत्र बांधकर ,पुष्प अर्पण करके उनका मुंह मीठा करवाया और आरती उतारी । माताओं ने भी अपने पुत्र पुत्रियो को यशस्वी और दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्रदान किया । भैया बहिनों ने माता को सर्वस्व मानते हुए उनकी परिक्रमा की। कार्यक्रम का संचालन हेमलता शर्मा द्वारा किया गया । इस अवसर पर आदर्श शिक्षण संस्थान के सचिव श्री भंवरलाल कुमावत ,आदर्श विद्या मंदिर बालिका के प्रधानाचार्य अमिता दवे ,प्राथमिक भाग के प्रधानाचार्य दामोदर गर्ग , आदर्श विद्या मंदिर बालिका प्रबंध समिति के सदस्य गीता राठौड़, गीता बामणिया, मंजू जोशी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अंतिम में रजनी गोपा आदर्श विद्या मंदिर बालिका प्रबंध समिति के व्यवस्थापिका द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।