
जोड़ा में महिला से अश्लील व्यवहार और अपहरण की कोशिश, 5 आरोपी गिरफ्तार।
ओडिशा के केंदुझर जिले के जोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अश्लील व्यवहार और जबरन अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। यह घटना जोड़ा थाना अंतर्गत कालापहाड़ तलक हाटिंग क्षेत्र में मंगलवार को घटित हुई। इस मामले में जोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त सूचना के अनुसार, मुरशिदाबाद से आए कुछ घर निर्माण मजदूर एक स्थानीय महिला के साथ मिलकर कार्य कर रहे थे। उसी दौरान उन पर महिला के साथ दुर्व्यवहार कर जबरन अपहरण करने का प्रयास करने का आरोप लगा। महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फर्तिक शेख, साहिदूल शेख, दिलदार हुसैन, जामाल शेख और साफीकुल शेख को गिरफ्तार कर लिया।यह मामला जोड़ा थाना में एफआईआर संख्या 191/2025 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बीएनएस की धाराएं 296, 351(2), 74 और 64(1) के अंतर्गत मुकदमा चलाया गया और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जोड़ा थाना प्रभारी सुशांत प्रधान ने जानकारी दी कि मामले की जांच आगे भी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
ओडिशा के क्योंझर जिले के जोड़ा से सज्जाद आलम की रिपोर्ट R9 भारत।