झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने पलामू के नए एसपी रीष्मा रमेशन का किया स्वागत
पलामू जेजेए ने जिला में अमन, चैन एवं शांति स्थापित करने के लिए एसपी को गुलदस्ता भेंट कर दी शुभकामनाएं
मेदिनीनगर: पलामू जिला का एक रिवाज व एक संस्कृति है कि पलामू जिला में आने वाले हर व्यक्तियों का चाहे वह आम हो या खास हो हम लोग तहे दिल से स्वागत करते हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने पलामू जिला के आरक्षक के पद आरक्षी अधीक्षक के पद पर पदभार संभालने वाले रिश्मा रमेशन का स्वागत किया।
गुरुवार को झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन पलामू इकाई की ओर से पलामू जिला समाहरणालय के एसपी के कार्यालय के कक्ष में पलामू एसपी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। और पलामू जिला में अमन-चैन सुख शांति के लिए स्थापित करने के लिए उन्हें जेजे परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। पलामू एसपी रिश्मा रमेशन ने झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सभी पत्रकार साथियों को धन्यवाद करते हुए कहा की प्रेस क़े साथियों का हमेशा सहयोग इसी तरीके से मिले जिस तरीके से पूर्व के एसपी के समय भी पुलिस को मिलता रहा है। पुलिस और प्रेस के साथ समन्वय बनाकर समाज हित मे काम करते है। 31 जुलाई को झारखंड जर्नलिस्टएसोसिएशन ने दो दिवसीय धरना के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा कानून लाने को लेकर दिया था। जिसका सरकार ने आप लोगों की बातें तो माना है इसके लिए आप सभी को शुभकामनाये।
इस मौके पर मौजूद जेजे प्रदेश नेता संजय सिंह उमेश ने कामना किया की नए एसपी का कार्यकाल बेहतर हो पलामू में सुख शांति अमन का राज स्थापित रहे जिस तरह पूर्व एसपी चंदन सिन्हा को कानून व्यवस्था के पालन में जेजे का सहयोग मिलता रहा उसी तरह नए एसपी को भी सहयोग मिलता रहेगा। इस मौक़े पर मौजुद कई जेजेए के पदाधिकारी एवं सदस्य जिसमे अमित कुमार बंटी चुनाव प्रभारी दीपक तिवारी मुरारी जी दिवाकर कुमार सोनू कुमार शर्मा, मनोहर कुमार विकास विश्वकर्मा, ताराचंद यादव, शशिकांत ओझा सौरभ कुमार मिथिलेश यादव कुमार सहित अन्य पत्रकार साथी गण मौजूद थे।