सतगावाॅ से कौशल पाण्डेय रिपोर्ट
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
सचिव युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कोडरमा पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह के पुत्र धनंजय कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया गया ।उन्होंने भ्रमण करते हुए नासगंज शिवपुर,माधोपुर, भजनियां, सेलारी, चुन्नाडीह, धनकी, गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कुछ दिन पूर्व प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस नेता वजिला परिषद सदस्य भुनेश्वर राम के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मिले एवं दुख व्यक्त किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री सिंह के प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं का समस्या को सुने एवं निजात दिलाने का भरोसा दिलाया बिजली, जमीन, से संबंधित विधवा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए ।मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह तारनी सिंह, चुन्नू सिंह, मनोज राजवंशी, मुस्लिम अंसारी ,सलाउद्दीन मोहम्मद ,मो०अकबर आदि लोग मौजूद थे।