ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भारत रत्न देकर ही देश सच्ची श्रद्धांजलि दे सकता है — रुद्र शुक्ला

झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी पैतृक गांव नेमरा की क्रांतिकारी भूमि पर पहुंच पांकी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस प्रदेश कोर्डिनेटर प्रो विंग कांग्रेस युवा नेता रुद्र शुक्ला जी ने झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया ।
साथ ही झारखण्ड राज्य के परम आदरणीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर आदरणीय मुख्यमंत्री जी के पिता जी और इस राज्य ही नहीं पूरे देश के जल जंगल जमीन के लड़ाई के प्रणेता झारखंड निर्माण के सजग निर्माता आदरणीय शिबू सोरेन जी के हमारे नहीं रहने पर दुख व्यक्त किया कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया ।।
युवा नेता रुद्र शुक्ला ने कहा कि नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अथाह संघर्ष की गवाह है।
यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है – हर कदम, हर बलिदान को संजोकर रखा है।
उनके दिखाए गए मार्ग पर चल के उनके बनाए हुए झारखंड के हर सपने को साकार करना है ।।
झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें ।