खबर नरसिंहपुर से
टमाटर खट्टे तो मेथी में कड़वापन नहीं
ग्राम बीनेर के कृषक ओमप्रकाश रजक के पुत्रों ने कॉलेज की पढ़ाई कर प्राकृतिक खेती से उत्पादित कर रहे सब्जियां
आमगांव बड़ा
फल और हरी सब्जियां अच्छी सेहत के लिए जरूरी है वर्तमान में रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक इस्तेमाल करने से इन सेहतमंद फलों और सब्जियों का जायका तो बदल ही गया है इसके साथ ही यह लोगों में कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित कर रही है समीपस्थ ग्राम वीनेर के कृषक ओमप्रकाश रजक के पुत्र निखलेश रजक एवं अनिल रजक कॉलेज की पढ़ाई के बाद रासायनिक उर्वरकों का उपयोग बंद कर 1 एकड़ खेत में प्राकृतिक खेती चालू की है इस संबंध में निखलेश रजक अनिल रजक ने बताया स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज स्वस्थ भारत का निर्माण तभी होगा जब हम प्राकृतिक खेती से अनाज फल सब्जियों का उत्पादन करेंगे स्वस्थ भारत की मानसिकता को लेकर फरवरी 2022 से 10 एकड़ खेती में से 1 एकड़ खेती में पूर्णता रासायनिक उर्वरकों का उपयोग बंद कर टमाटर, भटा, धनिया, मेथी, का उत्पादन कर रहे हैं जिससे उनकी भूमि सिर्फ 11 माह में भुरभुरी एवं नरम हो गई है स्प्रिंकलर सिंचाई करने पर 1 एकड़ खेती की मिट्टी की खुशबू से सारा वातावरण महक जाता है जिसमें लागत कम और उत्पादन अभी बराबर मिल रहा है
नित्य करते अग्निहोत्र
गोबर के कंडे से रोज निखिल एवं अनिल रजक अग्निहोत्र करते हैं जिससे वातावरण में शुद्धता होती है और खेत में रोग और कीटों का नियंत्रण होता है खेतों में सजीव जल गोवर्धन सजीव खाद जैव रसायन भस्म रसायन षडरस और जीवाणुओं को बढ़ाने के लिए जीवाणु जल और वेस्ट डी कंपोजर का उपयोग कर रहे हैं जिससे खेत में मित्र कीट बढ़ने लगे हैं मिट्टी मुलायम और सुगंधित होकर महकने लगी है
टमाटर खट्टे तो मेथी में हरापन
जहां इस खेत के टमाटर खट्टे एवं मेथी मैं कड़वापन ना होकर पर्याप्त हरापन है वही भटा मैं भी कीट छेदको की मार नहीं है कृषक निखिल एवं अखिल बताते हैं जहां आसपास सब्जियों वाले खेतों में हर सप्ताह केमिकलओं का स्प्रे किया जाता है वही उनकी सब्जियां प्राकृतिक खेती के कारण कीट पतंगों और बीमारियों से दूर है।
R9.भारत जिला संवाददाता अंकुर महाजन