ट्रक के टायर में अचानक हुआ ब्लास्ट बाइक हुई अनियंत्रित, दो सवार हुए घायल

भरतपुर 28 जुलाई

ट्रक के टायर में अचानक हुआ ब्लास्ट बाइक हुई अनियंत्रित, दो सवार हुए घायल


भरतपुर.जिले में कस्बा नदबई के कुम्हेर सड़क मार्ग पर गांव गांगरौली के समीप चलते ट्रक का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। ट्रक के टायर में अचानक ब्लास्ट होने से पास से गुजर रही बाइक अनियंत्रित हो गई। जहां बाइक सवार 2 लोग बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए नदबई के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार रविवार को गांव जाटोली कदीम निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र बच्चू सिंह और गांव चौमा शाहपुर निवासी हरिकिशन पुत्र खीचूसिंह बाइक पर सवार होकर जाटोली से नदबई आ रहे थे। रास्ते में गांगरौली के पास चलते ट्रक का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। वहीं बाइक सवार ट्रक के पास से गुजर रहे थे। ट्रक के टायर में अचानक हुए ब्लास्ट से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार बाइक से सड़क पर गिर गए। टायर ब्लास्ट की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए नदबई राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!