डंडा मे मुखिया वार्ड एवं उपमुखिया का शपथ हुआ संपन्न

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिवार्चित मुखिया व वार्ड सदस्यों का शपथ और उपमुखिया का चुनाव सह शपथ कार्यक्रम संपन्न : डंडा प्रखंड के सचिवालय भवन में, डंडा के प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में त्रिस्तारिये पंचायत चुनाव में विजयी मुखिया श्रीमती रूपा देवी को पद की सपथ दिलाई गई इस शपथ समारोह में डंडा के BDO के साथ साथ, सभी 15 वार्ड के वार्ड सदस्य उपस्थित थे

साथ है साथ सभी वार्ड सदस्यों ने अपना अपना बहुमूल्य मत देकर उपमुखिया का भी चुनाव किया जिसमे दो सदस्यो के बिच कड़ी टक्कर रहि जिसमे मुख्य रूप से वार्ड न 1 की संगीता देवी और वार्ड न 10 की शंकुंतला देवी के बिच काटो का टक्कर रहा जिसमे संगीता देवी को पराजित करते हुये शांकुंतला देवी ने उपमुखिया का चुनाव 8:6 वोट से जीत लिया और एक वोट वोगस गया. चुनाव के बाद उपमुखिया शांकुंतला देवी और बाकि सभी वार्ड सदस्यों ने भी अपने पद की सपथ बारी बारी से लिया.
सचिवालय के बाहर रिजल्ट और शपथ का इंतजार कर रहे भारी संख्या में मुखिया श्रीमती रूपा देवी के सैकड़ो कार्यकर्त्ता और हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद थे.
उन्होंने चहिते मुखिया और उपमुखिया का माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!