डकैती के मामले में 6 साल से फरार बांछित आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर । जिले की थाना भुसावर पुलिस द्वारा डकैती के मामले में 6 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी धीरसिंह उर्फ धीरा उर्फ धीरज पुत्र केदार जाति गुर्जर निवासी प्रभू की खिरकारी थाना आंजई जिला धौलपुर ने अपने अन्य 5 साथियों कुख्यात डकैत रामलखन, श्रीनिवास, बच्चनसिंह व अन्य 2 साथियों के साथ करीब 6 साल पूर्व भागीरथ स्टोन क्रेशर व तिवाडी स्टोन क्रेशर जोन घाटरी पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। डकैती से जुड़े इस मामले में रामलखन, श्रीनिवास, बच्चनसिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।।
हेमंत दुबे