डिग्गी में रखकर सुबह-सुबह बेच रहा है देशी शराब, वीडियो वायरल
ठेकेदार द्वारा शहर की देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानें नियमों को ताक में रखकर संचालित की जा रही है। दुकानें खोलने का समय निर्धारित होने के बावजूद सुबह 5 बजे से ही देशी शराब की दुकान खुल जाती है। रात 1 बजे तक शराब बेची जाती है।
आबकारी विभाग का कार्यालय अधिकांश बंद रहता है। अधिकारी कभी कभार दिखावे के लिए सड़क पर उतरते हैं। कोतवाली क्षेत्र रसड़ा से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा गाड़ी की डिग्गी में शराब रखकर बेचा जा रहा है। आप इस वीडियो को गौर से देख सकते हैं कि किस तरीके से व्यक्ति मोटर साइकिल की डिग्गी से देशी शराब निकालता है और ग्राहकों को धड़ल्ले से पैसा लेकर बेच रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रसड़ा के सिंघई चट्टी का है, जहां पर सुबह के सात बजे ही देशी शराब की दुकान से एक व्यक्ति मोटर साईकिल की डिग्गी में शराब रख कर लाता है और चट्टी पर दोगुने दाम में बेचता है। अधिकारियों की घोर लापरवाही से ऐसे काम क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे हैं। यह भी कहा जा सकता है कि इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि अधिकारी एसी से निकलने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
बलिया से रवि आर्य की रिपोर्ट