डीएम एसपी और क्षेत्रीय विधायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

लोकेशन सीतापुर

रिपोर्ट रंजीत प्रजापति

स्लग–डीएम एसपी और क्षेत्रीय विधायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

 

 

 

 

 

एंकर– जनपद सीतापुर की मिश्रिख तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमे जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह तथा विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने आये हुये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को एक-एक करके सुना एवं उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को अन्तरित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान महिला कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, किसान कल्याण मिशन आदि विभागों एवं योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाकर लोगों को शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं उन्हें लाभान्वित भी किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाये, जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके। सभी अधिकारी अपने कार्य को पूरी तत्परता, गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी बृज मोहन शुक्ला, उपजिलाधिकारी मिश्रिख गौरव रंजन श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर नेहा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख सुशील कुमार यादव, तहसीलदार मिश्रिख सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!