डीएम और एसएसपी ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

Riport By-अनिल कुमार

खेरागढ़:-तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सभी फरियादियों की शिकायतें सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में 110 शिकायतें आईं जिनमें से मौके पर 27 शिकायतों का निस्तारण हुआ। जोकि जमीनी विवाद, फसल खराब को लेकर थी ।बाकी शिकायते बिजली विभाग से कनेक्शन काटने,आम रास्ता पैमाइस,राशन कार्ड में सत्यापन ,तालाब की भूमि पर अतिक्रमण,से संबंधित थी।
डीएम व एसएसपी ने इन विभागों से जुड़े सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायते निस्तारण करने की कहा।
समाधान दिवस में सीडीओ जे मनिकनन्दन,एसडीएम अनिल कुमार सिंह, सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ,तहसीलदार प्रदीप कुमार सहित सभी विभागों से संबंधित तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!