डॉ. दिशांत बजाज (एडवोकेट) “एडवोकेट कॉन्फ्रेंस ऑफ़ इंडिया” के सदस्य नियुक्त
केकड़ी 
डॉ. दिशांत बजाज (एडवोकेट) को “एडवोकेट कॉन्फ्रेंस ऑफ़ इंडिया” नई दिल्ली द्वारा अपने सदस्य पद पर नियुक्त किया|
यह संस्था अधिवक्ता हितों के लिए निरंतर रूप से कार्य कर रही है, संस्था का एकमात्र उद्देश्य अधिवक्ताओं का कल्याण करना है |
डॉ. बजाज को उक्त नियुक्ति उनके द्वारा विधि के क्षेत्र में प्राप्त की गई शैक्षणिक योग्यता, विधि शिक्षा को बढ़ावा देने, विधिक सहायता उपलब्ध कराने, विधिक जागरूकता लाने आदि कार्यों के फल स्वरुप प्रदान की गई |
डॉ. बजाज विधि संबंधी लेखो के माध्यम से विधिक जागरूकता लाने का कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं| डॉ. बजाज ने कानून की विभिन्न डिग्रियां हासिल की है|
पूर्व में भी डॉ. बजाज विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव आदि महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकर अपनी सेवाएं निशुल्क दे रहे हैं | डॉ ज्ञान चन्द जांगिड़, ब्यूरो चीफ केकड़ी