डॉ. मिथिलेश बने विभावि के नए प्रॉक्टर
हजारीबाग/चतरा
स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के प्रधान डॉ मिथिलेश कुमार सिंह को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्राक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ मिथिलेश इससे पहले रामगढ़ कॉलेज के प्राचार्य थे। झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा उन्हें प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति दी गई है। डॉ मिथिलेश मारखम कॉलेज के प्राचार्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे हिंदी जगत के प्रखर आलोचक माने जाते हैं और आलोचना विधा पर उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। डॉक्टर मिथिलेश चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के केवटा गांव के रहने वाले हैं। डॉ मिथलेश चतरा कॉलेज बीएड विभागाध्यक्ष नन्दकिशोर सुलभ के बड़े भाई हैं। इनके प्रॉक्टर के पद पर नियुक्त होने से चतरा जिला समेत सिमरिया प्रखंड के लोगों में काफी खुशी है। प्रॉक्टर पद पर नियुक्त होने पर मंत्री प्रेस सलाहकार देव कुमार गौतम, शिक्षक कुमार चंदन,समाजसेवी मुकेश कुमार सिंह, समाजसेवी दीपक कुमार सिंह, समाजसेवी रतन सिंह, राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य सतीश लाल गुप्ता, शिक्षक रमेश कुमार, अजीत मिश्रा, मंटू प्रजापति, अविनाश कुमार, पूजा कुमारी, अनुपमा सिंह, सीताराम कुमार, आशीष कुमार समेत कई लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।