तरबगंज उप जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित ग्राम का निरक्षण

उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक ने तहसील तरबगंज अंतर्गत विकासखंड बेलसर विकासखंड नवाबगंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम अमदही बंधा, तिवारी पुरवा, समधी पुरवा, दुल्लापुर सहित कई अन्य गांवों में बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। ग्राम के हर तरफ पानी ही पानी फसल बर्बाद हो रही है पशुओ को लेकर ग्रामीण लोग अपना आशियाना छोड़ने पर मजबूर है । इस अवसर पर तहसीलदार तरबगंज पुष्कर मिश्रा मनकापुर तहसीलदर पैगाम हैदर सहित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सूरज श्रीवास्तव R9 भारत तरबगंज